फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चुनाव के लिए कार्मिकों का डाटा बेस किया जाएगा फीड

Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के दौरान नामाकंन, मतदान से लेकर मतगणना तक अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है। इसके लिए विभागवार कार्मिकों का डाटा बेस फीड करके लॉक किया जाना है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अफसरों को जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी के बाद जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पांच जनवरी को सभी कार्यालयाध्यक्षों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद डाटा बेस फीडिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण काम मतदान कार्मिकों की तैनाती का होता है। इस कार्य के लिए सीडीओ निधि बंसल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदान कार्मिकों के डाटा बेस फीड कराए जाने के संबंध में जानकारी दी। इसके लिए संबंधित अफसरों से चर्चा की। इसमें मौजूद जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जनवरी के बाद आयोग के साॅफ्टवेयर पर सभी विभागों के कार्मिकों का डाटा बेस फीड किया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डाटाबेस त्रुटि रहित कैसे फीड किया जाना है, इसके लिए पांच जनवरी को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सभी दफ्तरों के कार्यालयाध्यक्षों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विभाग कार्मिकों का डाटा लॉक करेंगे। इसके बाद एनआईसी इस डाटाबेस का परीक्षण करेगी। इस मौके पर एनआईसी में सीडीओ निधि बंसल व संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें