फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शादी का दबाव बनाती थी युवती, प्रेमी ने कर दी हत्या

Wed, 03 Jan 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। युवती की हत्या कर उसका शव फेंकने की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासे का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक उसके प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। युवती आरोपी पर जबरन शादी का दबाव बनाने के साथ ही पैसे भी मांगती थी। परेशान होकर युवक ने उसकी हत्या कर पीछा छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिनौरा चौराहे पर हाईवे किनारे बीती 23 दिसंबर को एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध हालात में पाया गया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमलापुर के थानापट्टी निवासी अंकित राज को थानापट्टी गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक लकड़ी का डंडा, मोबाइल और रस्सी बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके युवती के साथ करीब ढाई साल से अवैध संबंध थे। युवती शादी का दबाव बनाते हुए रुपयों की मांग करती थी जिससे वह परेशान था।
आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने अपने गांव बुलाया। फिर कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत में लेकर गया। जहां एक डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। युवती बेहोश हो गयी। आरोपी फिर अपने घर आया और छोटे भाई अमित राज को साथ में बाइक से लेकर घटनास्थल पहुंचा। उसने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर युवती के गले में डालकर उसे पेड़ से लटका दिया। आरोपी ने शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था। अंधेरा होने पर आरोपी ने उसका शव हाईवे किनारे फेंक दिया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


मानपुर की रहने वाली है युवती, लखनऊ में करती थी ट्रेनिंग
पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती जिले के थाना मानपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वह लखनऊ में मेडिकल लाइन से जुड़ी एक ट्रेनिंग कर रही थी। सीओ अमन सिंह ने बताया कि जब युवती आरोपी के पास आई थी, तब भी दोनों में विवाह को लेकर बहस हुई थी। आरोपी के भाई की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें