अटरिया/सीतापुर। नर्तकियों के साथ पुलिसकर्मियों का अश्लील डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के सैदापुर नीलगांव में होली के उपलक्ष्य में शनिवार रात नर्तकियों के डांस का आयोजन किया गया था। वहां ग्रामीणों के अलावा यूपी डायल 112 के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों ने नर्तकियों के साथ अश्लीलता की। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। इसे रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले में सिधौली सीओ यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद