फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फायदेमंद साबित हो रही ब्लू कॉर्न व कैमोमाइल की खेती

Thu, 12 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां ब्लॉक क्षेत्र के किसानों के लिए ब्लू कॉर्न और कैमोमाइल की खेती फायदे का सौदा साबित हो रही है। बीते दिनों अमर उजाला की तरफ से लखनऊ में आयोजित कृषिका कार्यक्रम में इन फूलों की खेती को करने वाली सीता देवी को सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके बाद से क्षेत्र के बाकी किसान भी फूलों की खेती को लेकर काफी उत्साहित नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

भिनैनी गांव की रहने वाली कृषि सखी सीता देवी महिलाओं को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं। किसानों ने मानना है कि इस खेती में कम लागत में अधिक फायदा होता है। संबंधित किसानों को लोक भारती और कृषि विज्ञान केंद्र भी इस खेती के लिए मार्गदर्शन दे रहा है। इससे वह बेहतर ढंग से खेती कर रहे हैं।
ब्लॉक बिसवां के ग्राम कैमहरा कला निवासी राजेश कुमार के बेटे अमरजीत विमल पारंपरिक खेती से हटकर अधिक लाभ अर्जित करके उद्देश्य से ब्लू कॉर्न और कैमोमाइल की खेती कर रहे हैं। उन्होंनेे बताया कि आठ बीघे में कैमोमाइल और दो बीघे में ब्लू कॉर्न की पौध लगाई है। उन्हें लोक भारती से जुड़े प्रगतिशील किसान अशोक कुमार गुप्ता ने खेती करने के लिए प्रेरित किया। जबकि तकनीकी मार्गदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डा. दया एस श्रीवास्तव कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी नंद किशोर वर्मा व धनीपुर गांव निवासी अनुज वर्मा ने भी पहली बार ब्लू कॉर्न और कैमोमाइल की खेती करना प्रारंभ की है। इसके साथ ही गांव क्षेत्र में लोक भारती की ओर गो आधारित खेती करने के लिए भी किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें