फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिन भर चली बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बरकरार

Thu, 12 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के साथ ही चल रही पछुआ हवाओं के कारण बृहस्पतिवार को गलन वाली ठंड ने सभी को दिन भर परेशान किया। हवा का रुख उत्तर से पश्चिम होने के चलते न्यूनतम पारे में दो डिग्री की उछाल जरूर दर्ज हुई लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। तेज सर्द हवाओं के कारण दिन भर खिली धूप भी लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं दिला सकी। इस कारण गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान में उतार चढाव के बीच गलन भरी सर्दी से राहत के आसार फिलहाल नहीं है।
बृहस्पतिवार की सुबह बदली व सर्द हवाओं के साथ हुई। आसमान साफ होने पर जल्द ही धूप खिल गई। लेकिन धूप निकलने के बावजूद 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लगातार चल रही ठंडी हवाओं की रफ्तार भी तेज हो गई। सूरज ढलते ही गलन और बढ़ गई। हर कोई काम निपटाकर जल्दी घर पहुंचने की होड़ में दिखा। शाम ढलने के बाद सार्वजनिक स्थलों व सरकारी अस्पताल के परिसर में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जला कर उसके पास बैठे दिखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें