फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओपीडी में बढ़ी भीड़, दो हजार मरीज पहुंचे

Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले करीब 1500 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या बढ़कर दो हजार के करीब पहुंच गई है। इसमें ईएनटी, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम में उतर-चढ़ाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से लोग हैरत में हैं। चिकित्सकों का कहना है इसी वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अचानक बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली। इस दौरान नाक, कान व खुजली से पीड़ित अधिक मरीज आए। रमेश ने बताया कि गले में खराश हो गई है।
मोहित ने बताया कि पहले कान दर्द हुआ। अब सीने में दर्द हो रहा है। फिजिशियन कक्ष के बाहर भी लाइनें लगी रहीं। हर्ष ने बताया कि बुखार व खांसी आ रही है। इसके साथ ही सिरदर्द भी बहुत हो रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर भी मरीज लाइनों में लगे रहे। उपेंद्र ने बताया कि पैरों में बहुत दर्द हो रहा है। इससे चलने में कठिनाई होती है। ओपीडी में शुक्रवार को करीब 2000 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन


ओपीडी में औसत मरीज पिछले एक सप्ताह में पहुंचे

ईएनटी विभाग 900 मरीज
फिजिशियन कक्ष 1500 मरीज

हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष 1000 मरीज
दंत रोग विशेषज्ञ कक्ष 400 मरीज

आंख रोग विशेषज्ञ कक्ष 700 मरीज

बढ़ रही है भीड़, उपलब्ध संसाधनों से चला रहे काम
जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ रही है। इसकी वजह से बेड भी फुल हो रहे हैं। इस समय 213 बेड हैं। इन पर करीब 250 मरीज भर्ती हैं। उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें