फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में फसलें धराशाई, अन्नदाता परेशान

विज्ञापन
आंधी पानी में गिरी धान की फसल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश के बीच तेज हवा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हवा से फसल चौपट हो गई, इससे किसान हैं। आंधी-पानी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। अभी तक खेत में लहलहाती फसल को देखकर खुश हो रहा किसान अब जमीन में लिटी हुई फसलों को देखकर खून के आंसू रो रहा है। बारिश से गन्ने के साथ ही धान, तिल और उड़द की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मछरेेहटा संवाद के अनुसार, बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई है। खेतों मे खड़ी गन्ना, तिल्ली, उरद की फसल बर्बाद होने के कगार पर आ गई है। कई जगहों पर तेज हवा से छप्पर, टिनशेड उड़ गई हैं। तंबौर संवाद के अनुसार, बारिश से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ। गन्ने व धान की फसल तेज हवा में जमीन पर लेट गईं। केले की खेती कर रहे कुछ किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कड़ी मेहनत व आवारा पशुओं से निगरानी के बाद हुए इस नुकसान से किसान परेशान है।
इमलिया सुल्तानपुर संवाद के अनुसार, गन्ना, धान, तिल्ली व उड़द को खासा नुकसान हुआ है। ककरहा निवासी किसान अनिल बाजपेयी ने बताया कि गन्ने की फसल पर खासा प्रभाव पड़ेगा। वजन में कमी आयेगी। चूहों द्वारा फसल को नुकसान होगा। कोरैया उदयपुर के किसान ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि तिल्ली व उड़द की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। हवा चलने से धान की पैदावार पर असर पड़ेगा। कहीं कहीं धानों में बाली आ गयी थी, हवा चलने से फसल गिर गयी है।
विज्ञापन

खैराबाद संवाद के अनुसार, बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के किसानों मे बृजलाल, भगत,रामेश्वर, पूरन, नत्था राम बताते हैं लगातार बारिश से धान और गन्ने की तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह से रामकोट, मिश्रिख, संदना, महोली, पिसावां, लहरपुर, तालगांव, महमूदाबाद, सदरपुर, मानपुर, बिसवां, अटरिया, सिधौली, रामपुर कलां समेत पूरे जिले में धान, गन्ना, तिल्ली, केले और उड़द की फसलों को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें