फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में युवक को गोली से उड़ाया

Thu, 11 Jun 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में ब बुधवार देर शाम लड़की पक्ष से पहुंचे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद हवाई फायर करते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस मामले में हर्ष फायरिंग की बात कह रही है। हालांकि परिवारीजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र को नामजद किया है। उनका कहना है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी गई है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के कोड़रा गांव निवासी बांके के पुत्र की बारात बुधवार को सदरपुर के महरिया गांव निवासी रामचंद्र के यहां गई थी। शादी में लड़की पक्ष से रामपुर कलां के मजिगवां निवासी विमलेश (35) पुत्र सत्येंद्र प्रसाद भी गया था। उसके परिवारीजनों के मुताबिक बारात में डांस करने को लेकर विमलेश का बारात में आए बिसवां के मिर्जापुर सरैंया निवासी राजाराम से विवाद हो गया। जिसके बाद द्वारचार के दौरान राजाराम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से विमलेश को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायर करते हुए मौके से भाग निकला। उधर, जब तक विमलेश को अस्पताल ले जाया जाता, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बारात में गोली चलते ही भगदड़ मच गई। लोग कार्यक्रम छोड़ भाग निकले। मामले की जानकारी पाते ही एसओ शिव गोपाल वर्मा मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की माने तो आरोपी बिसवां तहसील में कर्मचारी है। घटना को लेकर पिता ने आरोपी राजाराम व उसके बेटे विशुन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना हर्ष फायरिंग के दौरान हुई थी। उनका कहना है कि मृतक के परिवारीजन पुरानी रंजिश के कारण हत्या दिखा   रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया  जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें