फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Sep 2016 11:30 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना थानगांव क्षेत्र में भाई की ससुराल में रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। परिवारीजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सदरपुर के ग्राम बजेहरा निवासी उस्मान (22) पुत्र यूसुफ सोमवार को अपने बड़े भाई आरिफ की ससुराल थानगांव के गोंडापुरवा मजरे हलीमनगर निवासी सलीम के यहां गया था। बुधवार को उस्मान की हलीमनगर में रह रही बहन की बेटी का मुंडन था। मंगलवार दोपहर उस्मान भाई की ससुराल से निकला, उसके बाद वापस नहीं पहुंचा।

तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। काफी ढूंढने के बाद देर शाम गोंडापुरवा के पश्चिम मौजीलाल के धान के खेत में संदिग्ध हालात में उस्मान का शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मामले में किसी को नामजद नहीं किया है। एसओ अमित प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें