महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को शारदा सहायक नहर में नहाने गया एक युवक डूब गया। देर रात तक क्षेत्र के लोग नहर खंगालते रहे, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
ग्राम माह नगर निवासी मोहम्मद अहमद का पुत्र ओसामा (18) बुधवार को मोहल्ले के ही जुबेर, इश्तियाक, साहिबे आलम के साथ सैदलपुर के निकट शारदा सहायक नहर में नहाने गया था।
अचानक ओसामा नहर की गहराई में पहुंच गया। पानी अधिक होने व तैरना न आने के कारण वह डूब गया। साथियों ने बचाना चाहा, लेकि न पानी की तेज धार के आगे वे बेबस हो गए। साथियों ने शोर मचाकर निकट गांव के लोगों को एकत्र किया और मदद मांगी। जिसके बाद क्षेत्र के लोग रस्सी के सहारे नहर में उतरे। देर रात तक क्षेत्र के लोग नहर का पानी खंगालते रहे, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका था।