हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कमल का फूल तोड़ने के चक्कर में एक युवक डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीराजा दशरथपुर निवासी शिवराज (30) बुधवार दोपहर गांव के बाहर गया था। गांव के निकट ही तालाब में कमल का फूल देखकर वह तालाब में उतर गया।
फूल तोड़ते-तोड़ते वह गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह तालाब में डूब गया। उसे डूबते देख बच्चों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से शिवराज को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक डूबने से शिवराज की डूबकर मौत हो चुकी थी।