फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 26 Jul 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ससुराल गए, एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह युवक पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन


परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम भिठौरा निवासी दीपक कुमार (23) की ससुराल क्षेत्र के ग्राम कोठार में है।

दो दिन पहले श्यामलाल अपनी पुत्री पूजा देवी को दहेज के सामान समेत ससुराल से घर ले गया। उस समय दीपक कहीं रिश्तेदारी में गया था।

घर वापस आने पर उसे पत्नी के दहेज के सामान के साथ मायके जाने की सूचना मिली। इस पर वह शनिवार को घर से ससुराल के लिए चला गया।

वहां संदिग्ध हालात में दीपक की हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष का कहना था कि उसने जहरीला पदार्थ खा रखा था। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच दीपक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दीपक के पिता अयोध्या प्रसाद ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि दीपक के ससुराल वाले एक साजिश के तहत दहेज के सामान के साथ अपने घर ले गया।

पीछे-पीछे जब दीपक ससुराल पहुंचा, तब ससुराल पक्ष ने दीपक को जमकर पीटा और धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दीपक के पिता अयोध्या प्रसाद ने दीपक के ससुराल कोठार निवासी श्याम लाल व उसकी पत्नी तथा दीपक की पत्नी पूजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें