फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा करने का भी हुआ था प्रयास

Sun, 26 Jul 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के रतनमई की छात्रा को अगवा करने की भी कार सवार मनचलों ने कोशिश की थी। रविवार को पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में अचलपुर धमक पड़ी। कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। मनचलों की हरकत से परेशान होकर दिलीपपुर रतनमई की एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वह शहर में कोचिंग भी करती थी। करीब एक सप्ताह से उसने परेशान होकर विद्यालय आना ही बंद कर दिया है। परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन खोजबीन तक ही मामला रह गया।
विज्ञापन


अधिकारियों के आदेश पर जेल चौकी पुलिस शनिवार को मनचलों की तलाश करती रही। रविवार को पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आपबीती कोतवाल को सुनाई। छात्रा ने बताया कि कार सवार मनचलों ने उसे अगवा करने की भी कोशिश की थी, लेकिन कुछ लोगों को आते देखकर वे आगे निकल गए। बाद में दूसरे लोगों के आने के बाद वह अपने घर की ओर जा सकी। इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रा द्वारा बताए गए हुलिया वाले युवकों की खोजबीन करने के लिए शहर कोतवाल अचलपुर पहुंच गए। पुलिस फोर्स देख मनचले भागने लगे। कादीपुर से लेकर जेल रोड तक पुलिस ने कई बार संदिग्ध लोगों को दबोचने के लिए चक्रमण किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजन तहरीर नहीं देना चाहते हैं। इसके बाद भी वह मनचलों की खोजबीन कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें