रेउसा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बेनी निवासी रमेश वर्मा की पत्नी विष्णु कुमारी वर्मा बाल विकास पुष्टाहार परियोजना में सुपरवाइजर हैं।
इन दिनों इनकी तैनाती रेउसा विकास खंड क्षेत्र में है। गुरुवार की सुबह वह बस से रेउसा कस्बा पहुंचीं। यहां से पैदल कार्यालय की तरफ चल दीं।
इसी बीच रेउसा-चहलारी मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह जब तक कुछ समझ पातीं, बदमाश गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।