फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से महिला का गला रेत हाईवे पर फेंका शव

Tue, 06 Sep 2016 11:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जांच करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद अटरिया में हाईवे पर उसका शव फेंक भाग गए। मंगलवार सुबह सूचना पाकर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों ने रेप की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


 अटरिया में खारजा के पास हाईवे किनारे मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला की लाश पड़ी देखी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की उम्र 35 साल के आसपास है। उसने गुलाबी रंग का सलवार व कुर्ता पहन रखा था। हाथों में हल्के गुलाबी-पीले रंग के कंगन थे। पांव में बिछिया भी थी।

गले पर धारदार हथियार से वार के कई जख्म थे। इसके अलावा शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। शव से चंद कदम दूर बियर की दो खाली कैन व नमकीन के खाली पैकेट भी मिले। ग्रामीण महिला संग रेप की आशंका जता रहे हैं। जानकारी होने पर एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ ने मौके पर पहुंच जांच की है।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से कई साक्ष्य बटोरे। गांव में चर्चा है कि महिला लखनऊ निवासी शिक्षिका हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी होगी। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को फोटो भेज दी गई है।

हत्या कहीं की, लाश यहां लाकर फेंकी
महिला की हत्या घटनास्थल पर की गई या फिर उसकी हत्या कहीं और की गई, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बता पा रही है। जहां महिला का शव मिला, वहां खून के निशान नहीं मिले हैं। शव के पास मिलीं बियर के खाली कैन व नमकीन के खाली पैकेट यह बता रहे हैं, बदमाश शव को ठिकाने लगाने के बाद यहां कुछ देर रुके। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति बताने की बात कह रही है।

मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। जहां तक रेप का सवाल है तो इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो सकेगी, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। उसकी पहचान की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें