फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में सड़क पर गिरी महिला, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंदा

Sun, 19 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
महोली मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे के बाद बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई, तभी पीछे से आ रही गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बाइक पर सवार युवक व दूसरी महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग निकले। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हरगांव इलाके के नयागांव निवासी शिवरानी (55) पत्नी छोटेलाल अपने गांव के ही जुगुल किशोर की पत्नी गीता देवी के साथ लखीमपुर खीरी के फरधान के डिहुआ गांव निवासी अपने रिश्तेदार प्रवीण कुमार के साथ ट्रिपलिंग कर महोली के परसेहरा पुन्नापुर रिश्तेदारी में जा रही थी।
विज्ञापन


जब ये लोग महोली मार्ग पर हरगांव इलाके के फिरोजपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से इनकी गाड़ी टकरा गए। बाइक से टकराने के बाद शिवरानी नीचे गिर गई तभी पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया।

शिवरानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिवरानी का रिश्तेदार प्रवीण व गीता देवी भी मामूली रूप से जख्मी हुईं। इन लोगों को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग निकले।

ट्रैक्टर का चालक भी गाड़ी छोड़ कर भाग गया। मामले की खबर पाकर पहुंची ने वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें