फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे से जा रही महिला के कान से बाला नोचा 

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्तेदार के बेटे की शादी में रिक्शे से जेठानी संग जा रही एक महिला के कान से बाइक सवार लुटेरों ने बाला नोच लिया और भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वारदात शहर में चित्रा सिनेमा के पास हुई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के नईबस्ती निवासी रंजना रस्तोगी पत्नी विष्णु के रिश्तेदार के एक बेटे की सोमवार शाम शहर के विराट गेस्ट हाउस में शादी थी। रंजना अपनी जेठानी के साथ रिक्शे से शादी में शामिल होने जा रही थी।

जब वह शहर के चित्रा सिनेमा के पास पहुंची, तभी बाइक सवार युवक कोतवाली की ओर से पहुंचे और चलती बाइक से रंजना के कान का बाला नोच लिया। बाला नोच कर लुटेरे सिविल लाइन की ओर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें