लोगों को बातचीत के लिए समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
जिले में मंगलवार को शहर के डाकबंगला चौराहे पर छींटाकशी कर रहे शोहदे की महिला ने सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। यह देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची एंटी रोमियों स्क्वायड टीम ने शोहदे को हिरासत में ले लिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को बाजार जा रही थी। तभी डाकबंगला चौराहे के पास एक युवक पांच सौ रुपये का नोट दिखाते हुए छींटाकशी व फब्तियां कसने लगा। इस पर महिला ने युवक को पकड़कर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची एंटी रोमियों स्क्वायर्ड टीम युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि शोहदो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। किसी को भी बख्शा नही जाएगा।