फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत टीका लगाने से महिला की जान गई

Wed, 09 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
एसएडी अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तंबौर क्षेत्र के एक परिवार ने बुधवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप था कि एएनएम द्वारा गलत टीका लगाने से महिला की मौत हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रार्थना पत्र मांगते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार शांत हुआ।
विज्ञापन


ग्राम उसिया निवासी विजय पाल की पत्नी चंपा देवी (30) का शव लेकर परिवार के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर शव अस्पताल परिसर में रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिवार का आरोप था कि क्षेत्र की एएनएम पुष्पा सलोमन द्वारा गलत टीका लगाने के कारण महिला की मौत हुई है।

परिवार ने बताया कि तीन माह पहले महिला का प्रसव हुआ था। जिसके बाद हाल ही में 5 मार्च को एएनएम ने टीका लगाया। टीका लगाने के बाद से ही चंपा देवी बीमार रहने लगी। जिसके बाद बुधवार शाम चंपा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने परिवार से सवाल किया कि जब 5 मार्च को टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ी, तो परिवार महिला को लेकर अस्पताल क्यों नहीं आया। परिवार वाले इस सवाल का जवाब नहीं दे सके।

हालांकि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने परिवार से प्रार्थना पत्र मांगते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिवार शांत हो गया और शव की अंत्येष्टि के बाद प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर घर चला गया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 5 मार्च के बाद परिवार का अस्पताल न आना पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है। जो प्रार्थना पत्र मिलेगा, उस पर जांच कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें