कोतवाली इलाके के अकबरपुर में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मिश्रिख के अकबरपुर निवासी रिंकी (25) पत्नी रामरतन ने सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर पाकर मछरेहटा इलाके के चंदेरा गांव निवासी मृतका के पिता बंशी भी पहुंच गए थे। बंशी का कहना है कि उसने पुत्री का अप्रैल 2015 में विवाह किया था।
दान दहेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुत्री की ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को जहर देकर मार दिया गया।
घटना को लेकर उसने पुत्री के पति रामरतन, सास गुडडी, ससुर, जेठ, जेठानी सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।