फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने तीन मकानों में लगाई आग

Mon, 16 Nov 2015 11:29 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल टीम गांव नहीं पहुच पाई। पुलिस ने घटना जांच कर रही है। क्षेत्र में ग्राम धरैचा निवासी गोवर्धन को परिवारीजनों ने उसके चाल चलन के चलते काफी समय पहले घर से निकाल दिया था। सात महीने से वह फिर गांव आकर झोपड़ी में रह रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार रात गोवर्धन शराब पीकर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। अपनी झोपड़ी के बाद पड़ोसी गोकरन और सीताराम के मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों के दौड़ाने पर भाग निकला।

इस घटना में गोकरन व सीताराम के मकान में नगदी, अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। सूचना के बावजूद दमकल टीम गांव नहीं पहुंची थी। पीड़ितों ने गोवर्धन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें