फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के उद्योग में लगी आग, अफरातफरी

Mon, 16 Nov 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परवाणू(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित एक उद्योग में सोमवार सुबह अचानक आग भड़क गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। जिस समय आग लगी उस वक्त शिफ्ट चल रही थी जिससे कंपनी में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सेक्टर-2 में स्थित बालाजी कंपनी के माइक्रोटेक यूनिट-2 के यूपीएफ स्टोर में अचानक आग लग गई। इस पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लगभग 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन अधिकारी बंसी राम ने बताया कि कंपनी का लाखों का नुकसान होने से बचा लिया गया। परवाणू की सहायक आयुक्त शिल्पी बेगटा व थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग से मामूली नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें