फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर घाघरा में बहा दी लाश

Sun, 04 Sep 2016 11:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानगांव इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद लाश को घाघरा नदी में बहा दिया गया। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की शराबी दामाद ने परिवार वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी और लाश को बोरे में भर कर नदी में बहा दिया। सनसनीखेज मामले की सूचना पाकर पुलिस ने लाश की तलाश शुरू करा दी है। एसओ अमित प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थानगांव इलाके के बहारपुर मजरा खानी हुसैनपुर गांव निवासी सुनीला उर्फ सोनी (20) पत्नी बद्री की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत के बाद लाश को आनन-फानन में घाघरा नदी में बहा दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर शाम को मृतका के मायके रामपुर मथुरा इलाके के सुंदरनगर निवासी पिता रामकेवल परिवार वालों के साथ गांव पहुंचे। वहां पहुंचने पर उसे बेटी की लाश नहीं मिली।

रामकेवल व उसके परिवार के अन्य लोगों का आरोप है कि उसकी बेटी को काफी समय से परेशान किया जा रहा था। पुत्री को शराबी दामाद आए दिन पीटता था। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री की दामाद ने परिवार वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी और लाश को आनन फानन में घाघरा नदी में बहा दिया। आरोप है कि उसे घटना की सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों से किसी तरह सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो लाश नहीं मिली। उसने थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की है। इस मामले को लेकर पहले पुलिस ने लीपापोती करने की कोशिश की, लेकिन जब मृतका के मायके वाले अड़े रहे तो पुलिस ने मृतका की लाश की तलाश शुरू करा दी। एसओ अमित प्रताप सिंह का कहना है कि मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या कर लाश घाघरा में बहा देने का आरोप लगाया है। लाश की तलाश कराई जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें