फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर से दो लाख का माल पार

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot, salesman house - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में बैंक के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर के घर रविवार रात चोर ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने 20 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गृहस्वामी परिवार सहित बाहर गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुनील दत्त जौहरी बैंक के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर हैं। वे परिवार के साथ अलीगढ़ एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। घर से चोरों ने 20 हजार की नकदी, जेवर आदि करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।

सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो आशंका हुई, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सिटी, कोतवाल दीपक शुक्ला, फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जांच की। गृहस्वामी को भी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें