फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनचौकी पर हमले के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाटरगंज वन चौकी पर हमला कर कर्मचारियों से मारपीट कर असलहा लूटने के मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को हजारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जंगल से लकड़ी काटकर ले जाने से रोकने पर टाटरगंज वन चौकी पर 26 जुलाई को भीड़ ने हमला कर दिया था। इस दौरान वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह एवं अन्य वनकर्मियों से मारपीट भी की गई थी। चौकी से राइफल और कारतूस भी लूटने का आरोप था। वन दरोगा की ओर से हजारा थाने में 25 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस एक आरोपी बूटा सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है। काफी दिनों से पुलिस मुख्य आरोपी परमजीत सिंह निवासी टाटरगंज और जैमल सिंह की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी से अन्य आरोपियों की लोकेशन के बारे में जानकारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें