फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक समेत दो की मौत

Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लहरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। दूसरी तरफ मानपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई। बाइक चालक व एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


सकरन के ग्राम मिदनिया निवासी परशुराम (60) पेशे से मजदूर था। वह लहरपुर के नकहा के निकट एक गुड़बेल पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह पैदल ही टहलने निकला था, उसी दौरान बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर गुजर रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच परशुराम ने दम तोड़ दिया। इस दौरान टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। दूसरी तरफ रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम दहावा निवासी सिद्दीकी का पुत्र मकाइल (8) रिश्तेदारी में मानपुर के ग्राम खैरातीपुर गया था।
विज्ञापन


यहां से वह अपने मामा अकबर अली व मां हाशमी के साथ बाइक से घर आ रहा था। ग्राम मोहितेपुर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मकाइल की मां व मामा को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें