फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों को बंधक बना हजारों का माल लूटा

Sat, 11 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
बिड़ला इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार रात चार बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर कर्मचारियों के आवास का दरवाजा खुलवा लिया और लोगों को बंधक बनाकर हजारों की नकदी, जेवर, बर्तन आदि लूट लिया। लूट के बाद बदमाश दीवार कूदकर भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन


हरगांव स्थित बिड़ला इंटर कॉलेज परिसर में अनामिका पत्नी अशोक व दीपक पुत्र मोहन रहते हैं। ये दोनों परिवार कॉलेज में कर्मचारी हैं। शुक्रवार रात चार बदमाश किसी तरह परिसर में घुस गए। जिसके बाद बदमाशों ने वहां रसोइया अनामिका के आवास का दरवाजा खुलवा लिया।

दरवाजा खुलने के बाद बदमाशों ने उसे असलहे के बल पर उसे और उसके बच्चों को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने चार हजार की नकदी, जेवर, बर्तन सहित हजारों का माल लूट लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद बदमाशों ने अनामिका व उसकी पुत्री को साथ ले जाकर पड़ोस स्थित सफाईकर्मी दीपक के घर का दरवाजा खुलवाया। इन लोगों को भी बदमाशों ने बंधक बना कर जेवर, एक हजार नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया।

लूटपाट करने के बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें