इससे अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया। जिससे अधेड़ व बाइक सवार दो युवक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। ट्रामा सेंटर में दो लोगों की मौत हो गई।
अटरिया थाना क्षेत्र के लहूरेवान निवासी पचपन वर्षीय मैकू रविवार देर शाम सिधौली से लौट कर कुंवरपुर पैदल हाइवे पार कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ से महोली को जा रहे बाइक सवार युवक मैकू से टकरा कर गिर गए।
जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां देर रात मैकू और बाइक सवार घायल युवक महोली के खेरवा निवासी हरिश्चंद्र शुक्ला (35) पुत्र रामाधार की मौत हो गई।