फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली व सिधौली क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक लखनऊ का निवासी था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ इलाके काकोरी क्षेत्र के हरदोय्या लालनगर निवासी राजेश (35) अपने वाहन से सीतापुर से दूध लेकर लखनऊ जा रहा था। साथ में उसका वाहन चालक भी था। जब ये दोनों सोमवार रात करीब दो बजे सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मानपारा के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को लखनऊ रेफर किया गया है। इसके अलावा तालगांव इलाके के दसेलिया गांव निवासी बली (65) सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में हसवापुर गया था।
विज्ञापन


भोर करीब पांच बजे वह साइकिल से घर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में रौना गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घटना में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें