क्षेत्र में ग्राम बैनाटीकरहार में चुनावी रंजिश में हुए विवाद के दौरान प्रधान पद के एक प्रत्याशी पक्ष के लोगों पर दूसरे प्रत्याशी के परिवार की कांती यादव (20) पर केरोसिन छिड़क आग लगाने का आरोप है।
यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। युवती के कपड़ों में लगी आग बुझाकर परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतका के भाई धीरज यादव की तहरीर पर सुनील, अनिल व संजय पुत्र सियाराम, देशराज व महादेव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
एसओ बृजेश पांडेय के मुताबिक आरोपियों में सुनील व महादेव को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार तीन आरोपियों की तलाश चल रही है।