फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर गिरफ्त में

Wed, 02 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
रामपुर मथुरा पुलिस ने चोरी की साजिश रच रहे तीन शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए शातिर अपराधियों में पप्पू उर्फ त्रिभुवन पर डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह वांछित भी था। दूसरा आरोपी लोमस हिस्ट्रीशीटर है। उस पर तीन दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


रामपुर मथुरा पुलिस को मंगलवार रात मुखबिरों से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति भगौतीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास अंधेरे में बैठे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय सिंह ने टीम के साथ पहुंच उनकी घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने तीनों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन तमंचे व कई कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अपराधी लोमस उर्फ लोश निवासी फतुहापुर पर हत्या के प्रयास, लूट तथा गैंगस्टर सहित कई संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे अपराधी पप्पू निवासी शियारपुर थाना रामपुर मथुरा पर हत्या का प्रयास लूट समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी जलालुदीन निवासी महाराजपुरवा थाना रामपुर मथुरा पर भी चार विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें