फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर उड़ाया डेढ़ लाख का माल

Sat, 15 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
सीतापुर शहर के पूर्णागिरी नगर मोहल्ले में चोरों ने एक घर में घुसकर 60 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

शहर कोतावाली इलाके के पूर्णागिरी नगर निवासी महेश के घर गुरुवार रात चोर किसी तरह घुस गए।

जिसके बाद चोरों ने 60 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। बताते हैं कि 17 अप्रैल को महेश की भतीजी की शादी थी। शादी के लिए रखी नकदी व जेवरात आदि चोरी हो गए। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें