फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख के टायर चोरी

Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
tyre
विज्ञापन
महमूदाबाद चौराहे के निकट हाईवे किनारे एक टायर एजेंसी के शटर के ताले तोड़ चोरों ने गुरुवार रात ट्रक, डीसीएम व बाइक के करीब 16 लाख रुपये के टायर पार कर दिए। चोर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये भी उठा ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर सीओ, कोतवाल व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिसवां निवासी प्रवीण जैन का सिधौली में महमूदाबाद चौराहे के निकट हाईवे किनारे टायर का शोरूम है।

गुरुवार रात चोरों ने इस शोरूम में गली की तरफ लगे शटर के ताले तोड़ दिए। जिसके बाद चोरों ने शॉप से 20 हजार रुपये, ट्रक, डीसीएम व बाइक के करीब 16 लाख रुपये के टायर पार कर दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब टायर एजेंसी के कर्मी जितेंद्र व कुलदीप खोलने पहुंचे तो माल गायब देख हैरत में पड़ गए। सूचना पाकर सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक, इंस्पेक्टर सुरेश चंद ओमहरे व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें