फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने गैस एजेंसी से पार कर दी नकदी व दस्तावेज

Fri, 29 Jul 2016 10:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरगांव कस्बे के मोहल्ला गंजबाजार स्थित लक्ष्मी नारायन गैस सर्विस सेंटर भवन की खिड़की तोड़ कर गुरुवार रात चोरों ने वहां से 31 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब कर दिए। सुबह जानकारी होने पर एजेंसी मालिक ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एसओ का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरगांव कस्बे के गंजबाजार में लक्ष्मी नारायन गैस सर्विस सेंटर है। गुरुवार रात चोरों ने रेलवे कॉलोनी की ओर से पहुंच कर एजेंसी के भवन की खिड़की तोड़ दी। जिसके बाद चोरों ने रैक आदि तोड़कर उसमें से 31 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह लोगों को जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। घटना को लेकर एजेंसी की ओर से सुनील गुप्ता द्वारा थाने में तहरीर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें