फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में दरोगा के आवास का ताला तोड़ चोरी

Mon, 16 Nov 2015 11:24 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आननफानन छानबीन शुरू हुई तो खाली बक्सा व कुछ किताबें थाने के पास खेत में पड़ी मिलीं। इसके बावजूद पुलिस घटना से इंकार कर रही है। पुलिस सूत्र के मुताबिक कमलापुर थाने पर तैनात दरोगा रामशंकर आवास थाना परिसर में ही है। वह आवास में ताला बंदकर काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन


रात के समय चोरों ने उनके आवास का ताला तोड़ डाला और अंदर रखा बक्सा सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह पुलिस कर्मी उधर पहुंचे तो आवास का ताला टूटा मिला। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई। घटना से थाने में हड़कंप मच गया।

आननफानन छानबीन शुरू हुई तो थाने के नजदीक खेत में खाली बक्सा व कुछ किताबें पड़ी मिलीं। हालांकि थाना पुलिस घटना से इंकार कर रही है। एसओ डीके सिंह का कहना है कि थाने मेें किसी आवास में चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें