फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को डीसीएम ने रौंदा

Tue, 24 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर नेशनल हाईवे पर गोपालपुर भट्ठे के निकट सोमवार रात सड़क पार कर रहे हरदोई जिले के एक बुजुर्ग को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक मय वाहन के भाग निकला।
विज्ञापन


हरदोई जिले के अतरौली इलाके के रसुलवापुर गांव निवासी छोटेलाल (60) कमलापुर इलाके के चांदपुर गांव में अपने रिश्तेदार चंद्रिका के यहां आया था। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह चांदपुर से दूसरे रिश्तेदार के यहां गोपालपुर जा रहा था।

इसी बीच जब वह गोपालपुर भट्ठे के निकट पहुंचा, तभी हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


जिसके बाद छोटेलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें