फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ भिड़े समर्थक

Tue, 24 Nov 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकरौरा ग्रामीण में सोमवार की रात प्रधान पद के दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। करनैलगंज पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद सभी को चार-चार लाख रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात सकरौरा ग्रामीण के मजरा भिम्भापुरवा में प्रधान पद के प्रत्याशी परागदत्त गुप्ता व उपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू के साथ ही दोनों समर्थकों के बीच वोट मांगने व एक दूसरे का विरोध करने को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई और मारपीट होने लगी।

सूचना मिलते ही कोतवाल बृजकिशोर यादव, एसएसआई विजयेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी, एसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लाठियां फटकार मौके पर जुटी भीड़ को तितर-बितर किया और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

एसडीएम वीके सिंह ने दोनों पक्षों को सुना और हिरासत में लिए गए सभी चार लोगों को पांच-पांच लाख रुपये की जमानत पर इस चेतावनी के साथ छोड़ा कि दोबारा से इस तरह की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि इसी तरह से सभी प्रत्याशियों को पाबंद किया जाएगा, इसलिए वह ऐसा कोई काम न करें। जिससे बाद में उन्हें तकलीफ हो। किसी प्रकार का उपद्रव होने पर जमानत की राशि भू राजस्व की भांति वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें