फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक जली कार

Wed, 02 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बहुगुणा चौराहे और सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के बीच बुधवार की देर शाम एक कार तकनीकी खराबी के कारणा अचानक धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


कार में आग लगते ही उसमें सवार लोग किसी तरह बाहर निकलकर भागे। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल टीम को दी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी कर्मवीर अपनी पत्नी तरनजीत व बेटी बानी प्रिया के साथ कार से शहर के आवास विकास जा रहे थे।

जब वे लोग कार से बहुगुणा चौराहे व सेेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के बीच पहुंचे, तभी बीच रोड पर अचानक कार बंद हो गई। कार बंद होने के बाद कर्मवीर बाहर निकले और खामी सुधारने के बाद फिर से कार को स्टार्ट किया।
विज्ञापन


दोबारा कार स्टार्ट होने के दौरान अचानक कार में आग लग गई। कार में लाग लगते ही कर्मवीर अपनी पत्नी व बेटी के साथ किसी तरह कार से बाहर निकले।

इस बीच रोड के दोनों जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में आग लगने की सूचना दमकल टीम को दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें