फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में हाईवे पर हुई वारदात अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि कमलापुर में कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर सरेराह छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। इस पर कार सवार बदमाश छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कमलापुर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल घर से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर श्याम क्लीनिक व चंदेहरा मार्ग के बीच पहुंची, वैसे ही कार पर सवार पांच लोग वहां आ धमके।

कार सवार युवकों ने हाईवे पर ही छात्रा को दबोच लिया। उसे खींच कर कार की ओर ले जाने लगे। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग युवकों की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवकों ने छात्रा को छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कार से भाग निकले।
विज्ञापन


लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को संभाला। उसके परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने पुलिस के 100 नंबर पर भी डायल कर दिया। थोड़ी देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। 

पीड़िता ने गांव के ही दुर्गेश, पारुल, अमित व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ रामऔतार ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें