फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सास को लूटकर चाकू से गला रेता

Tue, 20 Sep 2016 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल राधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में एक दामाद ने सास को लूटकर गला रेतकर मारने की कोशिश की। तभी अचानक ससुर के आने पर वह भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। ससुर ने दामाद के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट लिखाई है।  
विज्ञापन

कल्याणपुर बारासिरोही निवासी एलआईसी एजेंट सुरेंद्र सिंह पत्नी राधा के साथ रहते हैं। दो बेटे शैलेष और अनिरुद्ध परिवार समेत पैतृक गांव महेरा रसूलाबाद में रहते हैं। शैलेष ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने बहन पिंकी की शादी औरैया के भारापुरवा में रिंकू से की थी। उसके मारपीट करने और शराब की लत के चलते पिंकी मई में घर वापस आ गई थी। तब से वह भी महेरा में भाइयों के साथ रहती है।
घटना के संबंध में घायल राधा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनके पति सुरेंद्र दांत दर्द की दवा लेने गए थे। तभी रिंकू अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। पीछे से दबोचकर पहले उनको मारापीटा और फिर तीनों ने चाकू से उसका गला रेतकर मारने की कोशिश की। छीनाझपटी में गाल में भी चाकू मारा। रिंकू को पहचान लेने पर आरोपी ने आंख भी फोड़ने की कोशिश की। तभी अचानक सुरेंद्र घर आ गए तो बाइक की आवाज सुनकर तीनों सोने की चेन और बाले नोंचकर भाग निकले। थाने में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें