इमलिया सुल्तानपुर में रन्नूपुर के पास चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने बाइक सवार दो युवकों के पास से 1.38 लाख रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में युवक नगदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। जिसके चलते टीम ने बरामद कैश को कब्जे में ले लिया है।
स्टेटिक टीम में शामिल जोनल मजिस्ट्रेट अखिलेश गुप्ता व एसएसआई शिवचरन गुप्ता गुरुवार दोपहर रन्नूपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच महोली की ओर से इमलिया सुल्तानपुर के बख्तावरपुर निवासी वीरू गुप्ता पुत्र रामगोपाल व सुशील कुमार पुत्र बृजेश गुप्ता बाइक से जा रहे थे।
स्टेटिक टीम ने बाइक रोक कर इनकी तलाशी ली। इस दौरान स्टेटिक टीम ने युवकों के पास से एक लाख 38 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में ये युवक नगदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। जिसके चलते टीम ने बरामद कैश को कब्जे में ले लिया। दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। एसएसआई का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों से दस्तावेज मंगाए गए हैं।