फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से बचाएं सड़क हादसे

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शिविर का उद्घाटन करते एआरटीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। परिवहन विभाग की ओर से 28वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर शिविर लगाया गया। इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों से कहा गया कि कुछ सावधानियां अपनाकर बड़े सड़क हादसे रोके जा सकते हैं और जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। 
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद कय्यूम ने किया। उन्होंने कहा कि वाहन चालक नशे में ड्राइविंग न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से बचें, दुपहिया चालक हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें और चौपहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाएं। समय-समय पर नेत्र और चिकित्सीय जांच कराते रहें। 

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से लाल और नीली बत्ती का प्रयोग करना दंडनीय अपराध है। ऐसा न किया जाए।वाहन चालकों को बताया गया कि घने कोहरे और सर्द मौसम में वाहनों की हेडलाइट्स ठीक होने के साथ ही वाहनों की फिटनेस सही होनी चाहिए।  तेज मोड़ एवं चौराहों पर गाड़ी को धीमी गति से चलाएं। श्
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव रहित समपार करते समय दोनों ओर देखें और सावधानी से पार करें। इस दौरान वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। शिविर में वरिष्ठ सहायक नवाब मिंया, कनिष्ठ सहायक  राजेश कुमार,सतपाल सिंह, अभय कुमार सिंह, संजय सिंह राणा, अहमद खान अमित कुमार आदि उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें