फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में बाजार में छह राउंड फायरिंग, दहशत

Sun, 03 Jul 2016 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने दिनदहाड़े एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट करने के बाद दहशत फैलाने के लिए छह राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना में दुकान के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दबंगों ने तीन घंटे में चार बार उस दुकान पर उपद्रव किया है। जिसके बाद बाजार में पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागवानी टोला निवासी अफसर अली ने गुरखेत बाजार में सिलाई की दुकान खोल रखी है।

दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक उधर से गुजरे। इस दौरान अफसर अली की दुकान के सामने ही एक ग्राहक की मोटर साइकिल खड़ी थी। इस बात को लेकर बाइक सवार तीनों युवकों का बाइक स्वामी से विवाद हुआ। जिसके बाद तीनों युवक वहां से चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद तीनों फिर दुकान पहुंचे और दुकान स्वामी से बाइक वाले का नाम पूछने लगे। दुकान स्वामी ने युवकों को वहां से भगा दिया और कोतवाली में इसकी शिकायत की। इसके कुछ देर बाद ही तीनों युवक 20 अन्य लोगों के साथ दुकान पर आ धमके और जमकर तोड़फोड़ की।

कारीगरों को भी जमकर पीटा और भाग गए। इस दौरान कारीगर मोहल्ला मीरा टोला निवासी राजा (21), गौरिया निवासी नूर (24), शमशाद (22) घायल हो चुके थे। तीन घंटे तक हंगामा चला। अभी लोग विवाद को लेकर चर्चा कर रहे थे, इसी बीच चौथी बार तीनों युवक बाइक से फिर वहां पहुंचे और छह राउंड हवाई फायरिंग करते हुए गुजर गए।

घटना के संबंध में दुकान स्वामी ने बहलोलपुर निवासी मेराज, ऐयाज व ठठेरी टोला निवासी जुबेर आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना से कस्बे के दुकानदार दहशत में हैं। सीओ राहुल मिठास ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें