फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से बेकाबू बस खड्ड में गिरी, छह जख्मी

Sun, 16 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Bus Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र में सीतापुर-तंबौर मार्ग पर लहरपुर से जा रही एक बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। हादसे में बस में सवार 25 मुसाफिरों में से छह लोग जख्मी हो गए।

घायलों में एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल मामूली चोटें आईं थीं, जिसके चलते वे सभी अपने घरों को रवाना हो गया। एक प्राइवेट बस लहरपुर से जिला मुख्यालय की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


बस जब सीतापुर-तंबौर मार्ग पर पहुंची तो खैराबाद क्षेत्र के गंगापुर रेल क्रॉसिंग के निकट उसका एक टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। जिससे उस में सवार छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों में शहर के दियाबत्ती मोहल्ला निवासी अख्तियार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं थीं। जिसके चलते ये सभी अपने घरों को रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें