रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम नित्यक्रिया के लिए निकली युवती को गांव के ही युवक ने दबोच कर छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।
घर पहुंच पीड़िता ने परिवार को सारी जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव की विवाहित युवती (20) सोमवार शाम गांव के बाहर शौच के लिए निकली थी।
इसी बीच उसे गांव के ही बबलू उर्फ बल्लू पुत्र आशिक अली ने दबोच लिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।
पीड़िता ने घर जाकर सारी बात बताई। जिसके बाद युवती के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।