फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर चले बल्लम, सात जख्मी

Fri, 17 Jun 2016 11:03 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लड़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बल्लम चलने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सदरपुर के ग्राम खम्हरिया नानकारी निवासी सरवन कुमार (25) का गांव के ही वेद से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा व बल्लम लेकर आ गए और एक दूसरे पर जमकर प्रहार किए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।

तब तक एक पक्ष से सरवन, दिनेश, कौशल व राधेश्याम की पत्नी विनोदनी देवी तथा दूसरे पक्ष से वेद व दो अन्य लोग घायल हो चुके थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सदरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें