फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से कैश निकालकर जा रहे कर्मचारी से 1.80 लाख की लूट

Wed, 24 Aug 2016 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कर्मचारी से लूट के बाद बैंक की फुटेज दिखाते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक से कैश निकालकर रिक्शे से जा रहे सरकारी कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह नगर विधायक कार्यालय के निकट नोटों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 1.80 लाख रुपये थे। पीड़ित का शोर सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों बदमाश लाल रंग की अपाचे बाइक से ओझिल हो गए।
विज्ञापन


उधर, शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की खबर पाकर एसपी, एएसपी, सीओ, क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित कर्मी को बैंक के सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए हैं।

फैजाबाद के जेबीपुरम कॉलोनी निवासी बलवंत सिंह लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पूर्व में वह सीतापुर में भी तैनात रह चुका है। बुधवार दोपहर उसने शहर में स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख 80 हजार रुपये निकाले। नोट बैग में रखकर वह रिक्शे से चल दिया।
विज्ञापन


जब वह नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के कार्यालय के पास पहुंचा, तभी लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती गाड़ी से ही उसके पास से नोटों से भरा बैग छीन लिया। बलवंत ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश भाग निकले।

उधर, खबर पाकर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। साथ ही एसपी सौमित्र यादव, एएसपी, सीओ, क्राइम ब्रांच ने भी जांच की। पीड़ित कर्मचारी से लुटेरों का पुलिस ने हुलिया भी पूछा। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। पीड़ित को बैंक के सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें