फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने रोडवेज आफिस में किया बवाल

Wed, 24 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विवाद के बाद सदर तहसील के सामने लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील के सामने बुधवार सुबह वकील की स्कूटर में रोडवेज बस छू जाने पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद वकीलों ने बस अड्डा पहुंचकर चालक और परिचालक की पिटाई कर दी और रोडवेज आफिस में भी तोड़फोड़ की। गुस्साए रोजवेज चालकों ने जीडी रोड जाम कर दिया। तीन घंटे तक लगे जाम में एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइनें लगी रही। पुलिस ने बीच बचाव कर जाम खुलवाया। एआरएम प्रभारी ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



 रोडवेज बस चालक  छिबरामऊ के सिकंदरपुर निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह गुरसहायगंज की ओर से गाड़ी लेकर आ रहा था। जैसे ही वह सदर तहसील के दूसरे गेट के पास पहुंचा तो अचानक एक वकील स्कूटर से सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए उसने जैसे-तैसे गाड़ी को नियंत्रित किया। चालक ने बताया कि इसी बात को लेकर वकील उन्हें गालियां देने लगे। विरोध जताने पर मामला और बिगड़ गया। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया।


चालक ने बताया कि कुछ देर बाद बस स्टैंड पर एक दर्जन से ज्यादा वकीलों ने आकर उसे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे रोडवेज आफिस में घुस गए और वहां भी तोड़फोड़ की। बस के परिचालक समरपाल से भी मारपीट की। विरोध करने पर सवारियों से भी गाली-गलौज की फिर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें