पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली निवासी रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह का सड़क के किनारे मकान है और उसकी में खालसा बीज भंडार की दुकान है। रात को चोर बलविंदर सिंह के घर छत के रास्ते घुस गए। जिसके बाद कमरे में रखी सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक, एक पेटी कारतूस, तीस हजार की नगदी, जेवर सहित लगभग एक लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी हुई।
इसके बाद सुरागरसी के दौरान एक खेत के पास खाली सूटकेश पड़ा मिला। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाण्डेय का कहना है कि लाइसेंसी बंदूक आदि की चोरी हुई। जांच पड़ताल की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।