फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने पार की तीन लाख नकदी व पिस्टल

Mon, 04 Jan 2016 11:13 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से जुड़े सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए गए हैं। जिसके जरिए टप्पेबाजों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही टप्पेबाजों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के विजय लक्ष्मीनगर निवासी शहर के प्रमुख व्यवसायी नमेंद्र अवस्थी पुत्र मुनींद्र अवस्थी सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे अपनी कार से काम के सिलसिले में शहर के ग्रीकगंज गए थे। बताते हैं कि यहां पर कार का चालक गाड़ी से उतर कर एक दुकान में चार्जर लेने चला गया। इस बीच नमेंद्र अवस्थी गाड़ी में थे।

इस दौरान एक व्यक्ति ने नमेंद्र से कहा कि कार से मोबिल ऑयल गिर रहा है। कार से मोबिल ऑयल गिरने की इत्तिला मिलने पर वह गाड़ी से नीचे उतर देखने लगे।

इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाजों ने कार में रखी तीन लाख की नकदी व उसी बैग में रखा पिस्टल पार कर दिया। जब चालक व व्यवसायी गाड़ी में पहुंचे तो बैग में रखी नकदी व पिस्टल गायब देखकर सहम गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। घटना को लेकर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए गए हैं।  इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें